![]() |
मंडला-निवास
मार्ग के ग्राम जुझारी के पास हुआ हादसा |
मंडला - जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। हादसों पर ब्रेक नहीं
लग पा रहा है, जिससे लोग गंभीर घायल होने के साथ अपनी जान तक
गवा रहे है। घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे होने वाले हादसों के कारणों का पता लगाया जा सके। जानकारी अनुसार जिले के निवास विकासखंड में भी आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की
खबरें सामने आ रही है। निवास से मंडला मार्ग पर बसे ग्राम जुझारी के पास एक यात्री
बस हादसे का शिकार हो गई। बता दे कि ग्राम जुझारी के पास मंडला की ओर से निवास की
ओर आ रही महावीर ट्रेवल्स की यात्री बस का अचानक सामने का टायर फट गया। जिससे बस
अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बताया
गया कि अनियंत्रित यात्री बस पेड़ से टकराई जिसमें बस में सवार तीन यात्रियों को
मामूली चोटे आई है। बाकी यात्री सुरक्षित है। इस हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस
प्रशासन को दे दी गई है।
आवशयकता
प्रदान, देश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला NGO है, जो 8 राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम 2 साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार
http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।
No comments:
Post a Comment