ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, July 31, 2023

ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

मंडला। बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। इन तेज दौड़ते वाहनों के कारण दोपहिया वाहन, राहगीर इनकी चपेट में आकर गंभीर घायल होने के साथ काल के गाल में समा रहे है। जिला मुख्यालय के अंदर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके कारण सड़क हादसों का अंदेशा बना हुआ है। इसी तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने सोमवार को नर्मदा नदी पर बने रपटा पुल पर एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रपटा पुल में जाम लग गया। घटना की जानकारी लगते ही महाराजपुर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद यातायात दुरूस्त कराया गया।

जानकारी अनुसार थाना महाराजपुर अंतर्गत नर्मदा नदी पर बने रपटा पुल में ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाईक सवार महिला की  मौके पर ही मौत हो गई। बताया गयाकि महिला ग्राम पंचायत सुनहरा निवासी है। यह अपने घर से उपचार कराने अपने पति के साथ मोटरसाईकिल में जिला अस्पताल मंडला जा रही थी। इसी दौरान रपटा पुल में तेज रफ्तार से ट्रेक्टर भी मंडला से महाराजपुर की ओर जा रहा था और बाईक सवार महाराजपुर से मंडला की ओर आ रहा था, इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  फिलहाल महाराजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने में खड़े करा दिया है। वहीं महिला के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महाराजपुर पुलिस ने मामला कायम कर घटना की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment