नगर पालिका CMO 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, August 4, 2023

नगर पालिका CMO 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.... देखे वीडियो

ठेकेदार से बिल पास करने  मांगी थी रिश्वत

मण्डला (NEWS WITNESS) - जबलपुर लोकायुक्त ने मंडला जिले के नैनपुर नगर पालिका परिषद में पदस्थ सीएमओ को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज दोपहर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नगर पालिका सीएमओ हाईकोर्ट के किसी काम से जबलपुर आए थे, और उन्होंने यहीं पर आवेदक को रिश्वत लेने के लिए बुला लिया था। हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 पर जैसे ही सीएमओ ने रिश्वत के 15 हजार रुपए लिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सीएमओ ने मंडला जिले के  नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर से उनकी अमानत राशि और रुके हुए बिल को जारी करवाने के लिए एवज में रिश्वत मांगी थी। जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबडे ने बताया कि नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने नगरपालिका नैनपुर के अंतर्गत सीसी रोड और नाली निर्माण किया था। इस पूरे काम के एवज में राजेंद्र सिंह ठाकुर के तकरीबन लाखों के बिल रुके थे, इसके अलावा उन्होंने अमानत राशि भी  भी जमा की थी। दोनों ही राशि को निकलवाने के एवज में नगर पालिका सीएमओ राजाराम ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग आवेदक से की थी। जैसे ही राजेंद्र सिंह ठाकुर ने सीएमओ राजाराम को रिश्वत के 15 हजार रुपए दिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त पुलिस सर्किट हाउस 2 में लेकर आई है, जहां पर आगे कि कार्यवाही जारी है।





No comments:

Post a Comment