![]() |
2 घायलों की स्थिति गंभीर, जबलपुर रैफर |
मंडला - निवास मुख्यालय से महज 05 किमी दूर पिपरिया बस स्टेंड में दो मोटरसाईकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए। घटना की जानकारी निवास पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। तत्काल घाायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। निवास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया बस स्टेंउ में 2 बाइक की आमने सामने भिड़ंत में 6 लोग घायल हुए हैं। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में भर्ती कराया गया। जहां से 2 की स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है। बता दे कि पिपरिया बस स्टेंड में दोनों बाईक सवार आमने सामने भिड़ गए थे। बताया गया कि 1 बाइक पर 3 युवक निवास से बबलिया ग्राम जा रहे थे। वही ग्राम कापा से 1 बाइक पर 3 युवक निवास की ओर आ रहे थे, इसी दौरान पिपरिया ग्राम के बस स्टेंड पर दोनो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों मोटरसाईकिलों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मुख्य मार्ग पर ही बाइक सवार दूर दूर छिटक गए। हादसे में सभी 6 लोगों को चोटें आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे पर विनोद पिता अंगद सिंह जाति बैगा 22 साल ग्राम कापा, देशराज पिता कटकू जाति बैगा 27 वर्ष ग्राम कापा, ब्रजेश पिता बलराम बेगा 18 वर्ष ग्राम बबालिया, बसंत पिता राजकुमार 18 वर्ष ग्राम बाबलिया के रहने वाले हैं। जबकि बबलू पिता जिंदा राम 25 वर्ष जाति बैगा ग्राम कापा और राजेंद्र पिता संपत लाल 19 वर्ष जाति बैगा ग्राम बबालिया की गंभीर हालत देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास
मो. 9407318086
No comments:
Post a Comment