कलेक्टर ने किया मंडला-जबलपुर मार्ग का निरीक्षण - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, September 9, 2023

कलेक्टर ने किया मंडला-जबलपुर मार्ग का निरीक्षण

कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश 


मण्डला (NEWS WITNESS) - कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंडला से बरेला मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग में किए जा रहे सुधार कार्यों का अवलोकन किया। कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हांेने नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सड़क के सुधार कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समस्यामूलक क्षेत्र की सड़क के सुधार कार्य को प्राथमिकता प्रदान करें। 

जिन स्थानों पर सुधार कार्य किया जाना है वहां पहले डायवर्सन की समुचित व्यवस्था बनाएं। डॉ. सिडाना ने कहा कि कार्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसी सड़क सुधार के कार्य को निर्धारित समयावधि में उचित गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीएम निवास शकील खान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment