जन आशीर्वाद यात्रा में जेबकतरों ने की चोरी, 4 गिरफ्तार - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, September 6, 2023

जन आशीर्वाद यात्रा में जेबकतरों ने की चोरी, 4 गिरफ्तार

मंडला (NEWS WITNESS) – भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा में जेबकतरों ने की चोरी, महाराजपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी बीरू लाल भांवरे निवासी पेटेगांव ने थाना महाराजपुर में रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया की 5 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा निकाली गई थी। जिसकी रैली के साथ शाम करीब 04:30 बजे ग्राम पेटेगांव आगमन हुआ था। रैली का रोड पर स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। रैली में काफी भीड एकत्रित थी मैं भी अपने दोस्त प्रकाश धनगर के साथ स्वागत के लिये गया हुआ था और रैली में फूलों से स्वागत कर रहा था। उसी समय मेरे फुलपेंट की पीछे वाली जेब से किसी ने मेरी जेब में रखे 6900/- रुपये निकाला तो मुझे एहसास हुआ तब मैंने पलट कर उसका हाथ पकड़ा तब तक उस व्यक्ति ने मेरी जेब से निकाले रुपये दूसरे व्यक्ति को दे दिया। और दूसरे ने तीसरे व्यक्ति को दे दिया। और सफेद शर्ट वाला मोटा एक लड़का हाथ छुड़ाकर भागा तब हम लोग भी दौड़े किंतु वे तीनों लड़के एक सफेद रंग की कार जो (चालू हालत) में खड़ी थी। उसमें बैठकर बम्हनी की ओर भाग गये। कार का नंबर एमएच06-एएस-7718 है। शिकायत पर थाना महाराजपुर में अपराध दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण सफेद रंग की कार नंबर एमएच06-एएस-7718 से नैनपुर-केवलारी के तरफ भागे है। थाना केवलारी पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर जियो पेट्रोल पंप केवलारी के पास कार सहित चारों आरोपियों को पकड़ा गया। जिसमें मंचिन शेन्डे पिता जीतू उर्फ जितन्दे शेन्डे उम्र 19 साल, मनोज पिता दीपक वालदे जाति महार उम्र 23 साल, अजीत पिता अरून पाटिल उम्र 22 साल तीनों निवासी रामनगर कामठी थाना न्यू कामठी जिला नागपुर एवं आमिर लाखा पिता बाल लाखा उम्र 32 साल निवासी गवलीपुरा थाना न्यू कामठी जिला नागपुर से पूछताछ किया जिसमे चारों ने जुर्म स्वीकार किये। 

आरोपीगणों के कब्जे से नगदी राशि 4000/- रूपये एवं कार क्रमांक एमएच 06-एएस-7718 जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक ममता परस्ते थाना प्रभारी महाराजपुर, उप निरीक्षक बी के पंडोरिया, सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल, प्रधान आरक्षक अरविन्द सिंह, आरक्षक प्रियांस पाठक, शिवा नाविक, मनोहर, भुवन उइके चालक आकाश एवं थाना केवलारी पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment