अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा किया गया समस्या समाधान - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, September 25, 2023

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा किया गया समस्या समाधान

मण्डला - रविवार को ग्राम रामबाग, सकवाह, पुरवा, दीवारा, बम्हनी बंजर, मंडला के सामाजिक बंधुओ की बैठक का आयोजन खेरमाई मंदिर ग्राम सकवाह मे की गई। जिसमे 2 परिवार मे शादी होने के उपरांत विवाद होने के साथ साथ लड़का-लड़की मे वैचारिक मतभेद होने के कारण एकसाथ रहना संभव नहीं हो पा रहा था। इस मामले का समझौता अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 

जिसमें संरक्षक कृष्ण गोपाल हरदहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह कछवाहा, जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष सुभाष कछवाहा, जिला सचिव संतोष कछवाहा, मनोहर कछवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कछवाहा, सरपंच एवं अन्य पंच का विशेष योगदान रहा। और इस समस्या का निदान शांति पूर्ण ढंग से किया गया।



No comments:

Post a Comment