जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, September 21, 2023

जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

महाराजपुर पुलिस मामले की जाच में जुटी

मण्डला - जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारगा-जारगी के जंगल में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला है। महिला के शव के पास से आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज पुलिस को मिले हैं। जिससे महिला की पहचान भगवनिया बाई राठौड़ उम्र 74 वर्ष छत्तीसगढ़ निवासी के तौर पर हुई है। मामला संदिग्ध है महिला के चेहरे पर चोट के निशान है। महाराजपुर पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने काफी समय पहले अपना घर छोड़ दिया था और साध्वी की तरह रह रही थी। महिला का शव में चोट के निशान मिले हैं और कपड़े भी क्षत-विक्षत हैं। सभी बिंदुओं को देखते हुए एफएसएल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल महाराजपुर पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।




No comments:

Post a Comment