खनिज का अवैध परिवहन करते 2 वाहन जब्त - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, October 6, 2023

खनिज का अवैध परिवहन करते 2 वाहन जब्त


मंडला (NEWS WITNESS) - खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में 6 अक्टूबर को थाना निवास अंतर्गत एक वाहन ट्रेक्टर एमपी 51 एए 3787 एवं एक अन्य वाहन 709 क्रमांक एमपी 51 जी 1406 खनिज गिटटी के अवैध परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना निवास की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

 

No comments:

Post a Comment