नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति दुर्गा को दी विदाई - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, October 24, 2023

नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति दुर्गा को दी विदाई

विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब

मण्डला (News Witness) - सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति फोंक सिझौरा के तत्वाधान पर मंगलवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालु भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर आरती किया। उन्हे विभिन्न प्रकार के नैवेद्य भोग लगाया। फिर धूप, दीप के साथ माता की आराधना कर उन्हें विदाई किया गया। 

महिलाओं ने माता के विदाई का गीत गाकर सबों को भाव विभोर दिया। दुर्गा माता की जय के जयघोष के साथ सिझौरा के हालोंन नदी में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। माता की विदाई समारोह देखने के लिए गांव की महिलाएं घरों से बाहर निकल पड़ी। नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान समस्त समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज यादव




No comments:

Post a Comment