संपत्ति विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, October 22, 2023

संपत्ति विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या

आरोपी पुत्र गिरफ्तार

मण्डला (News Witness)- रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना मंडला के थाना मोतीनाला इलाके से सामने आई हैं जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर डाली। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा हैं। हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र शिवकुमार फरार हो गया था। जिसे मोतीनाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 

घटना 18-19 अक्टूबर की दरम्यानी रात जब पिता घर पर था तभी बेटा शराब के नशे मे चूर अपने घर पहुंचा औऱ रोजाना की तरह अपने नाम संपत्ति कर देने की बात कर रहा था जिसके चलते पिता औऱ बेटे मे विवाद हुआ। जिसके चलते विवाद इतना बढ़ गया की बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया औऱ वहा से फरार हो गया था। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


रिपोर्ट - मनोज यादव, बिछिया




No comments:

Post a Comment