मण्डला पुलिस ने 2015 से फरार चल रहे आरोपी को धर दवोचा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, October 7, 2023

मण्डला पुलिस ने 2015 से फरार चल रहे आरोपी को धर दवोचा

साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंडला (NEWS WITNESS) - आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर SP द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्वाही हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही न्यायालय द्वारा जारी स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली आवश्यक रूप से करने के लिए एवं लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह धुर्वे के द्वारा टीम गठित कर फरार वारंटियो के गिरफ्तार हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत माननीय न्यायालय बिछिया के प्रकरण क्र. 1588/13 धारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2.16.9.35(8).27.52.39.44.51.57 का 2015 से फरार स्थाई वारंटी संतन पिता माहू पन्द्रे निवासी अरण्डी थाना गढ़ी जिला बालाघाट जो 08 साल से फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में थाना बिछिया के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार विजयवार आरक्षक रजनीकांत, महेन्द्र सिरसाम, बरनू मरकाम की मुख्य भूमिका रही हैं। 





No comments:

Post a Comment