प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश सभा को करेंगी संबोधित - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, October 11, 2023

प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश सभा को करेंगी संबोधित

मण्डला (NEWS WITNESS) - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि 12 अक्टूबर को मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश सभा आयोजित की गई है। इस जन आक्रोश सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का आगमन हो रहा है। आयोजित जन आक्रोश सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भानोट, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सहप्रभारी संजय कपूर एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में श्रीमती प्रियंका गांधी मंडला में सुबह 11 बजे पहुंचेगी। जहां चौगान मढिय़ा में पूजा करने के बाद 11.30 बजे एक आम सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए वापस लौटेगीं। 





No comments:

Post a Comment