मण्डला : जिले में 7 लाख 90 हजार 998 मतदाता - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, November 16, 2023

मण्डला : जिले में 7 लाख 90 हजार 998 मतदाता

मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र अनिवार्य

मंडला (NEWS WITNESS) - विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मंडला जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार 17 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिले के 55 मतदान केन्द्रों में मतदान समाप्ति का समय दोपहर 3 बजे है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान से पूर्व प्रातः 5:30 बजे सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंडला जिले में 945 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें विधानसभा बिछिया के 304, निवास के 321 तथा मंडला के 320 मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिले में 222 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जो मतदान की पूरी प्रक्रिया में नजर रखेंगे। जिले के 535 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग तथा 75 मतदान केन्द्रों में सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखी जाएगी। चिन्हित 47 मतदान केन्द्रों में बाहर की ओर कैमरे लगाए जा रहे हैं जो भीड़ पर नजर रखेंगे।

 

जिले में 7 लाख 90 हजार 998 मतदाता

 

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले में कुल 790998 मतदाता हैं जिनमें 390312 पुरूष, 400672 महिला एवं 14 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1026 तथा ईपी रेशो 62.39 है। विधानसभा बिछिया में कुल 259161 मतदाता हैं जिनमें 127744 पुरूष, 131413 महिला एवं 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा निवास में कुल 263912 मतदाता हैं जिनमें 129936 पुरूष, 133969 महिला एवं 7 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार विधानसभा मंडला में कुल 267925 मतदाता हैं जिनमें 132632 पुरूष, 135290 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।

    

9562 पीडब्ल्यूडी, 884 सर्विस वोटर

 

मंडला जिले में कुल 9562 दिव्यांग मतदाता हैं। बिछिया विधानसभा में 3066, निवास विधानसभा में 3323 तथा मंडला विधानसभा में कुल 3173 दिव्यांग मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले में कुल 884 सर्विस वोटर हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में 206, निवास में 412 तथा मंडला में 266 सर्विस वोटर हैं।

 

80 वर्ष से अधिक आयु के 6414 तथा 18-19 आयु वर्ग के 36719 मतदाता

 

जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 6414 बुजुर्ग मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2212, निवास विधानसभा में 2128 तथा  मंडला विधानसभा में 2074 बुजुर्ग मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 36719 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा के 12149, निवास विधानसभा के 12353 तथा मंडला विधानसभा के 12217 मतदाता शामिल हैं।

 

90 मतदान दलों में सभी सदस्य महिलाएं

 

17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले में कुल 90 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान दल में सभी महिला सदस्य हैं। जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा प्रत्येक में 30-30 पिंक बूथ बनाए गए हैं। मतदान दलों में शामिल महिला अधिकारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। पिंक बूथों में महिला दलों के आवास एवं सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा समुचित इंतजाम किए गए हैं।

 

55 मतदान केन्द्रों में 3 बजे तक होगा मतदान

 

मंडला जिले के 55 मतदान केन्द्रों में 17 नवंबर 2023 की शाम 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। इनमें बिछिया विधानसभा के 47 मतदान केन्द्र तथा मंडला विधानसभा के 8 मतदान केन्द्र सम्मिलित हैं। जानकारी के अनुसार जिन मतदान केन्द्रों में आज शाम 3 बजे से चुनाव प्रचार बंद होगा उनमें विधानसभा क्षेत्र बिछिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 118, 135, 136, 137, 138, 140, 142, 144, 145, 193, 198, 200, 201, 202, 204, 251, 262, 263, 264, 265, 268, 271, 272, 273, 274, 276, 278, 279, 280, 281, 283, 284, 285, 286, 287, 288, 291, 292, 294, 297, 298, 299, 300, 301, 302, 303 एवं 304 इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मण्डला के मतदान केन्द्र क्रमांक 65, 66, 67, 69, 70, 107, 108, 130 शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment