नाला में मिला युवक का शव - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, November 3, 2023

नाला में मिला युवक का शव

जांच में जुटी पुलिस

मंडला - निवास थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पिपरिया के दुधिया पाठ नाला पर एक युवक का शव पानी में उतराता मिला है। जिसकी जानकारी निवास पुलिस को दी गई है। जानकारी मिलते ही निवास थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश धुर्वे पिता अमरु सिंह उम्र 27 वर्ष जो की अपने ससुराल के खेत में धान के बोझा ढोने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था। वही प्रकाश ने शाम को अपनी पत्नी से कहा की में निस्तार के लिए जा रहा हूं। इसके बाद मृतक की पत्नी अपने घर आ गई। 

रात में जब मृतक अपने घर नही पहुंचा तो परिजनों ने ढूढंने का प्रयास किया। रात्रि होने के कारण प्रकाश की तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार को खेत में काम करने वालें की नजर नाला पर पड़ी और देखा की पानी पर प्रकाश का शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी परिजनो व स्थानीय लोगों ने निवास पुलिस को दी गई। निवास पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत पानी में डूबने से हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फ़िलहाल निवास पुलिस घटना की जांच कर रही है।


रिपोर्ट रोहित प्रशांत चौकसे, निवास 

मो. 9407318086 



No comments:

Post a Comment