कन्वेयर बेल्ट में फंसने से महिला मजदूर की मौत - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, November 9, 2023

कन्वेयर बेल्ट में फंसने से महिला मजदूर की मौत

मण्डला/निवास (News Witness) - औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के मेढ़ी में भूमिका इस्पात प्लांट में काम करते समय एक श्रमिक महिला की मौत होने का मामला सामने आया हैं। वही पुलिस से न्यूज़ विटनेस को मिली जानकारी के अनुसार वंदना झरिया पति श्याम लाल ग्राम पोंडी की महिला है। जो की बुधवार की दोपहर को उक्त फैक्ट्री पर भट्टी के पास मिक्चर (क्रेशर) मशीन पर काम कर रही थी तभी अचानक महिला की साड़ी कन्वेयर बेल्ट पर फस गई और सबसे पहले हाथ मशीन पर गया और वह चपेट में आ गई आनन फानन में महिला को जबलपुर के मोहन लाल हरगोविंददास हॉस्पिटल पर भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई थी। 

वही घटना की जानकारी मनेरी चौकी प्रभारी मानिक पटले और बीजाडांडी थाना प्रभारी वर्षा पटेल को कंपनी के मैनेजर द्वारा घटना के तीन से चार घंटे बाद जानकारी दी इतना ही देर शाम को परिजनों को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही रात्रि पर थाना प्रभारी वर्षा पटेल और चौकी प्रभारी और मृतिका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। वही बताया गया आक्रोशित ग्रामीण जन और महिला के परिजनों ने आज फैक्ट्री के सामने हंगामा कर दिया हैं। 

परिजनों ने कंपनी पर सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं कहा की लगभग 125 श्रमिक उक्त फैक्ट्री पर कार्य कर रहे हैं। परंतु सेफ्टी के कोई इंतजाम नही हैं इससे पहले भी यहां हादसा हो चुके हैं। वही घटना की जांच स्थानीय प्रशासन कर रहा है। वही परिजनों ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की हैं।


रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास ✍️

मो. 9407318086



No comments:

Post a Comment