मण्डला : जिले में अब तक जिले में 5 लाख 96 हजार 255 लोगों ने किया मतदान - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, November 17, 2023

मण्डला : जिले में अब तक जिले में 5 लाख 96 हजार 255 लोगों ने किया मतदान

मंडला (NEWS WITNESS) - विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में खासा उत्साह परिलक्षित हो रहा है। जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 998 मतदाताओं में से समाचार लिखे जाने तक 5 लाख 96 हजार 255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है

जिनमें 3 लाख 9 हजार 556 महिलाएं शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक 2 लाख 86 हजार 698 पुरूषों ने मतदान किया है। अनेक मतदान केन्द्रों में मतदान जारी है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 161 मतदाताओं में से 1 लाख 94 हजार 158 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 91 हजार 908 पुरूष तथा 1 लाख 2 हजार 250 महिलाएं शामिल हैं। 

निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 912 मतदाताओं में से 1 लाख 97 हजार 863 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 95 हजार 562 पुरूष तथा 1 लाख 2 हजार 301 महिलाएं शामिल हैं। 

इसी प्रकार मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 67 हजार 925 मतदाताओं में से 2 लाख 4 हजार 234 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 99 हजार 228 पुरूष तथा 1 लाख 5 हजार 5 महिलाएं शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी है।



No comments:

Post a Comment