मण्डला : जिले में अब तक 6 लाख 49 हजार 245 लोगों ने किया मतदान - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, November 17, 2023

मण्डला : जिले में अब तक 6 लाख 49 हजार 245 लोगों ने किया मतदान

मंडला (NEWS WITNESS) - विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मंडला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं में खासा उत्साह परिलक्षित हो रहा है। जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 998 मतदाताओं में से समाचार लिखे जाने तक 6 लाख 49 हजार 245 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 3 लाख 20 हजार 385 पुरूष तथा 3 लाख 28 हजार 848 महिलाएं शामिल हैं। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 82.08 है। मतदान संबंधी जानकारी का संकलन जारी है।

            

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 161 मतदाताओं में से 2 लाख 11 हजार 947 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 4 हजार 329 पुरूष तथा 1 लाख 7 हजार 615 महिलाएं शामिल हैं। बिछिया विधानसभा का कुल मतदान 81.78 प्रतिशत है। निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 912 मतदाताओं में से 2 लाख 16 हजार 687 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 6 हजार 571 पुरूष तथा 1 लाख 10 हजार 109 महिलाएं शामिल हैं। निवास विधानसभा का कुल मतदान 82.11 प्रतिशत है। इसी प्रकार मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 67 हजार 925 मतदाताओं में से 2 लाख 20 हजार 611 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है, जिनमें 1 लाख 9 हजार 485 पुरूष तथा 1 लाख 11 हजार 124 महिलाएं शामिल हैं। मंडला विधानसभा का कुल मतदान 82.34 प्रतिशत है। मतदान के अंतिम आकड़े आना शेष है।


No comments:

Post a Comment