जहरीले सर्प के काटने से महिला की मौत - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, November 9, 2023

जहरीले सर्प के काटने से महिला की मौत

मण्डला/निवास (News Witness) -  निवास थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम घूरनेर के बीच खेत से घर जा रही महिला को जहरीले सर्प द्वारा काटने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद महिला की मौत हो गई हैं। निवास पुलिस से न्यूज़ विटनेस को मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमारी पति नारायण प्रसाद उम्र 50 वर्ष जो की भीखम पुर ग्राम पर खेत से अपने घर घुरनेर जा रही थी तभी भीखमपुर और घुरनेर के बीच महिला के पैर के पंजे पर एक जहरीले सर्प ने काट दिया। जिसके बाद कृष्ण कुमारी पंजे पर रूमाल बांध ली और घर की ओर आने लगी तभी महिला को प्यास लगी तो घर पहुंचने के पहले एक घर से पानी मांगा वही रुमाल बंधा देख जब घर के सदस्य ने पूछा की रूमाल क्यो बंधा हैं तो महिला ने बताया की साप ने काटा हैं। वही आनन फानन में निजी वाहन से महिला को निवास सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाने लगे और जब तक महिला को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया तब तक जहर पूरे शरीर पर फेल चुका था। यहां के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। निवास पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही हैं।


रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास ✍️

मो. 9407318086



No comments:

Post a Comment