कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का प्रथम मण्डला आगमन कल, भाजपा ने की भव्य स्वागत की तैयारी - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, December 28, 2023

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का प्रथम मण्डला आगमन कल, भाजपा ने की भव्य स्वागत की तैयारी

मंडला (NEWS WITNESS) - विधायक श्रीमती संपतिया उइके का मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात कल 29 दिसंबर, शुक्रवार को जिले में प्रथम आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जबलपुर से आगमन के दौरान जिले की सीमा में श्रीमती संपतिया उइके की अगवानी करेंगे। इसके पश्चात मंडला आगमन के दौरान रास्ते भर जगह जगह स्थानीय मंडल के कार्यकर्ता एवं आमजन संपतिया उइके का स्वागत करेंगे। मंडला नगर में प्रवेश के पूर्व कटरा बायपास पर जिला एवं नगर के कार्यकर्ता संपतिया उइके का भव्य स्वागत किया जायेगा। जहां से स्वागत रैली प्रारम्भ होगी। रैली का नगर के प्रमुख स्थलों पर स्थानीय लोग उनका स्वागत करेंगे। नगर भ्रमण उपरांत चौपाटी के नजदीक स्वागत रैली का समापन होगा।

जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार की उपस्थिति में कार्यक्रम को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा नेत्री एवं मंडला विधायक श्रीमती संपतिया उइके को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है। यह पहला अवसर है जब जिले के जनप्रतिनिधि को केबिनेट मंत्री पद से नवाजा गया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति जिला भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में मण्डला विधायक श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने से समूचे क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता मतदाता गौरवान्वित हैं। उनके आगमन को लेकर ना केवल विधानसभा में बल्कि संपूर्ण जिले में उत्साह और उमंग का वातावरण है। इसलिए शपथ ग्रहण करने के पश्चात जिले में प्रथम आगमन पर उनके भव्य स्वागत किये जाने की तैयारी की गई है। 
जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि कल 29 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मण्डला जिले की सीमा क्षेत्र के ग्राम डोभी से स्वागत रैली आरंभ होकर उदयपुर, बीजाडांडी, खूंटापडाव, कालपी, कुडामैली, टिकरिया, कूम्हा, लालीपुर, भावल, मंगलगंज, ग्वारी, फूलसागर, तिंदनी, गाजीपुर के पश्चात कटरा बायपास पहुंचेगी। यहां मण्डला ग्रामीण, मण्डला नगर एवं अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत रैली में शामिल होकर श्रीमति संपतिया उइके का आत्मीय स्वागत अभिवादन करेंगे। तत्पश्चात स्वागत रैली ग्राम पंचायत कटरा, बिंझिया होते हुए नगर के सभी प्रमुख मार्गों से निकलेगी। यहां जगह-जगह मण्डला नगर भाजपा द्वारा स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों द्वारा स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात मण्डला नगर के चौपाटी के सामने स्वागत रैली पहुंचेगी, यहां पर आयोजित धन्यवाद सभा में उपस्थित होकर केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके एवं अन्य जनप्रतिनिधि आम जनता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला कार्यालय में होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।


No comments:

Post a Comment