रुई फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, December 1, 2023

रुई फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

निवास/मण्डला- जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में आदिनाथ सर्जिकल रुई फैक्ट्री में शॉट सर्किट की वजह से आग लगने का मामला सामने आया हैं जिसमें लाखों का नुकसान हुआ हैं पुलिस से  मिली जानकारी के अनुसार मनेरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंर्तगत औद्योगिक क्षेत्र मनेरी आता हैं जिसमे छोटी बड़ी मिलाकर सैकड़ों फेक्ट्रिया हैं वही पोनियां तिराहे पर आदिनाथ सर्जिकल रुई फैक्ट्री भी हैं वही बताया गया की बुधवार की शाम पर फैक्ट्री पर काम कर रहे कर्मचारियों की छुट्टी हुई इसके बाद तीन कर्मचारी काम को समेट रहे थे।

तभी अचानक सर्जिकल कॉटन वाली मशीन से अचानक शॉट सर्किट हो गया सबसे पहले आग वायर पर पकड़ ली इसके बाद कॉटन पर पकड़ ली आग विकराल हो गई कर्मियों की नजर जब आग पर पड़ी जिसकी सूचना कर्मचारियों ने मनेरी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही मनेरी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची वही इसकी जानकारी निवास से दमकल वाहन को जानकारी दी जानकारी मिलते ही पायलट निरंजन और फायर मेन संतोष रजक मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हैं वही फैक्ट्री के मालिक डॉक्टर अनूप जैन ने बताया की उक्त घटना से 25,30 लाख का नुकसान होने की संभावना बताई हैं घटना की जांच मनेरी पुलिस कर रही हैं।


औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में नही हैं दमकल वाहन


वही बताया गया की औद्योगिक क्षेत्र मनेरी पर छोटी बड़ी फैक्ट्री मिलाकर सैकड़ों फैक्ट्री संचालित हैं परंतु यहां आगजनी से निपटने के लिए कोई साधन नहीं इससे पहले भी यहां फेक्ट्रियों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं परन्तु दमकल वाहन को मनेरी से लगभग 30 किमी दूर निवास या बरेला ,जबलपुर से बुलवाया जाता हैं तब तक देर हो जाती हैं लंबे समय से यहां दमकल वाहन की मांग की जा रही हैं परंतु आज तक किसी ने सुध नहीं ली न ही प्रशासन दमकल सेवा उपलब्ध करा सका हैं।


रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास ✍️

मो. 9407318086



No comments:

Post a Comment