करोड़ों का गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, December 8, 2023

करोड़ों का गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा... देखे वीडियो

मंडला (NEWS WITNESS) - मंडला जिले के नैनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बताया गया की नैनपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा नैनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें 13 अप्रैल 2023 को जनपद पंचायत नैनपुर में 1 करोड़ 16 लाख 56 हजार की शासकीय राशि के गबन के मामले की शिकायत विवेक मरावी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) के द्वारा नैनपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। नैनपुर पुलिस ने थाना में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र जंघेला के विरुद्ध धारा 420, 467, 468,409,120 ( बी) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। मामला पंजीबद होने के बाद से आरोपी जितेंद्र जंघेला फरार हो गया। नैनपुर पुलिस के द्वारा फरार आरोपी जितेंद्र जंघेला का पता बताने वाले व्यक्ति को 30 हजार की इनामी राशि देने की घोषणा की भी गई। लगभग 8 माह के आरोपी फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस को मुखबरी से सूचना मिली की फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र जंघेला को ग्राम जहरमऊ में देखा गया जिसकी जानकारी नैनपुर थाना प्रभारी को लगी नैनपुर थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के द्वारा टीम गठित करते हुए तत्काल एक पुलिस दल ग्राम जहरमऊ के लिए रवाना किया गया और पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी जितेंद्र जंघेला को धर दबोचा लिया। इसके बाद नैनपुर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र जंघेला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।



No comments:

Post a Comment