हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी करने का किया प्रयास - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, January 6, 2024

हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी करने का किया प्रयास

अंजनिया/मंडला - चोरी की वारदात पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिसके कारण लोगों की चैन की नींद उठ गई है। चोरों के बुलंद हौसले देखकर लोग पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठा रहे है। बता दे कि गुरूवार ओर शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 03 बजे  ग्राम अंजनिया के वार्ड नंबर 13 निवास रामगोपाल पटेल के घर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों में तीन से चार लोग शामिल रहे, लेकिन घर के अंदर किसी के आने की आहट से घर के लोग जाग गए। चोरों को भी घर के लोगों के जाग जाने की आहट लग गई। जिसके बाद चोर मौके से तुरंत फरार हो गए।

घर के सदस्यों ने बताया कि घर के अंदर घुसे चोर पूरे ऊंचे कद के थे, उनके हाथों में हथियार भी नजर आ रहा था। घर से बाहर निकलते परिवार के लोगों ने चोरों को देखा था। जिसकी जानकारी सुबह अंजनिया चौकी पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर जानकारी ली और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी भी देखे, जिसमें चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।  


पुलिस की पेट्रोलिंग में उठ रहे सवाल :


अंजनिया पुलिस पर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहां कि अंजनिया पुलिस पेट्रोलिंग में लापरवाही बरत रही है। इससे गांव में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले दिनों हुए चोरी का आज तक पता नहीं चला सका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।  लोगों ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस वाहन में ड्राइवर और एक कांस्टेबल ही नजर आते हैं।

No comments:

Post a Comment