भीषण सड़क हादसा, खड़े टैंकर से टकराई पिकअप वाहन, हादसे में 3 लोगों की मौत 8 घायल - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, January 5, 2024

भीषण सड़क हादसा, खड़े टैंकर से टकराई पिकअप वाहन, हादसे में 3 लोगों की मौत 8 घायल

निवास/मण्डला (News Witness) – कटनी मैहर मार्ग के अमदरा थाना क्षेत्र (मैहर जिला) के कटनी मैहर मार्ग के झुकेही के पास आज शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से पिकअप वाहन टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन सिंह पोर्ते ने बताया कि मंडला जिले के करीब 12 लोग मजदूरी करने के लिए रीवा के बाणसागर गए थे। सभी लोग से गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात पिकअप में सवार होकर लौट रह थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही के पास पिकअप वाहन खड़े टैंकर से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार मंडला निवासी रोहित पिता अशोक धुर्वे उम्र 24 साल निवासी भाटा डोंगरिया मंडला, छोटू पिता गणेश बर्मन उम्र 18 साल निवासी शहजपुरी मंडला और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। वही इस घटना पर निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े ने दुख जताया हैं। इस हादसे में अंजली बर्मन पति राजेन्द्र 24 साल, उमेश पिता मूलचंद बर्मन 24 साल, गौरी पिता राजेन्द्र बर्मन 6 माह, राजेन्द्र पिता दीपचंद 32 साल, सभी निवासी टिकरिया मंडला, राजकुमार पिता गुलाब बर्मन 16 वर्ष जेतपुरी मंडला, बद्री पिता बड्डी बर्मन 50 साल पिंडरई मंडला, रोहित पिता अज्जू बर्मन 22 साल, विजय पिता गणेश बर्मन 25 साल पिंडरई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में घायल अंजली, रोहित और उमेश को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।


रिपोर्ट - रोहित चौकसे, निवास ✍️

मो. 9407318086

No comments:

Post a Comment